सुल्तानपुर, मार्च 18 -- सुलतानपुर, संवाददाता। जिले के प्रधान डाकघर में बुधवार की दोपहर करीब 11 बजे बम रखे होने की धमकी भरा ईमेल मिलने से अफरातफरी मच गई। पोस्टमास्टर सुरेंद्र कुमार चौबे ने ईमेल मिलते ही तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। हालांकि घटों की सर्च के बाद कुछ नहीं मिला। सीओ सिटी सौरभ सामंत के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस प्रधान डाकघर पहुंची और पूरी बिल्डिंग व परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ मिलकर डाकघर के हर कमरे और सपूर्ण परिसर की बारीकी से गहन तलाशी ली। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान डाक कर्मियों और वहां मौजूद आम लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।पोस्टमास्टर सुरेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि पुलिस ने लगभग डेढ़ घंटे तक व्यापक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.