सीवान, मार्च 9 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र में डाकघर के बाहर 50 हजार रुपये की छिनतई के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तकनीकी जांच व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के सोखरा निवासी मनोज मिश्रा है। बताया जाता है कि 24 फरवरी को नगर थाना को एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था। आवेदन में जिला विशेष शाखा के पदाधिकारी उमानाथ राय ने बताया था कि दोपहर करीब 2.20 बजे वे शहर स्थित डाकघर कार्यालय से 50 हजार रुपये निकालकर बाहर निकल रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे रुपये छीन लिए और फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना में कांड दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। अनुसंधान के क्रम में तकनीकी जांच व सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया ग...