उरई, जनवरी 3 -- उरई, संवाददाता। महिला खाताधारक के इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) खाते से लाखों रुपये की निकासी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बैंक शाखा के प्रबंधक एवं कर्मचारियों पर मिलीभगत कर रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया। शनिवार को राजेन्द्रनगर, करमेर रोड निवासी अनीता याज्ञिक ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उरई शाखा राठ रोड में खाता खुला हुआ है। अपने खाते से अंतिम बार 20 जून 2025 को 50 हजार रुपये की निकासी की थी। इसके बाद उन्होंने कोई लेनदेन नहीं किया।पीड़िता के अनुसार, 02 जनवरी 2026 को वह अपनी पुत्री की शादी के लिए धनराशि निकालने आईपीपीबी बैंक, राजेन्द्रनगर स्थित शाखा राठ रोड उरई पहुंचीं, जहां उन्हें जानकारी मिली कि उनके खाते से 12 नवंबर 2025 के तहत दो बार में 1,80,000 रुपये और 1,03,000 रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.