अमरोहा, नवम्बर 13 -- अमरोहा, संवाददाता। दिनदहाड़े रास्ते में घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने डाकघर जा रहे कर्मी को घेरकर रोक लिया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए बैग में रखे 40 हजार रुपये लूट लिए। आरोपी बदमाश बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक पर बैठ फरार हो गए। हालांकि, पुलिस लूट की घटना को संदिग्ध बता रही है। हमले में घायल कर्मी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने पैसे लूटने में शामिल एक युवक को पहचानने का दावा किया है। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर में किसान रमेश सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा जयकुमार डाक विभाग में कर्मी है। वर्तमान में उसकी तैनाती कांठ रोड पर गांव कोठी खिदमतपुर स्थित डाकघर में चल रही है। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे जयकुमार रोजाना की तरह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए डाकघर जा रहा था। ...