मेरठ, अप्रैल 8 -- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में नेक्स्ट जेन मॉडल के रूप में विकसित किए गए उप डाकघर का बुधवार को उद्घाटन हुआ। महानिदेशक डाक सेवाएं दिल्ली जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि आधुनिक सुविधा ग्राहकों को डिजिटल और उन्नत डाक सेवाएं प्रदान करेगी। नेक्स्ट जेन मॉडल के रूप में विकसित किए उप डाकघर का उद्घाटन महानिदेशक डाक सेवाएं दिल्ली जितेंद्र गुप्ता, विवि की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने किया। इस दौरान यूपी के चीफ पोस्टमास्टर जरनल प्रणव कुमार, चीफ पोस्टमास्टर जरनल बरेली परिक्षेत्र अतुल श्रीवास्तव, प्रवर अधीक्षक डाक मेरठ जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।महानिदेशक डाक सेवाएं दिल्ली जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि डाक विभाग में लगातार बदलाव हो रहे हैं। नवीनतम टेक्नॉलोजी का प्रयोग बढ़ाया जा रहा है, ताकि आम ग्राहकों के साथ ही छात्र-छात्राओं, युवाओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.