पटना, अगस्त 1 -- डाक विभाग ने देशभर के सभी पोस्ट ऑफिस आधार केन्द्रों पर ऑनलाइन भुगतान सुविधा लागू कर दी है। अब आधार अपडेट और नए पंजीकरण के लिए कैश की जगह ऑनलाइन पेमेंट, जिसमें यूपीआई भी शामिल है, के जरिए शुल्क जमा किया जा सकेगा। डाक विभाग ने 31 जुलाई 2026 को सभी सर्किलों इस संबंध में पत्र जारी किया है। दरअसल, डाक विभाग के आईटी विंग यानी सीईपीटी ने एपीटी बुकिंग सॉल्यूशन के माध्यम से यह ऑनलाइन भुगतान मॉड्यूल तैयार किया है। डाक विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने अधीन आने वाले सभी आधार केन्द्रों को इस सुविधा का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए कहें। अब तक आधार केंद्रों पर शुल्क नकद में ही लिया जाता था, जिससे कई बार परेशानी होती थी। अब ऑनलाइन भुगतान की सुविधा मिलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी。

महत्वपूर्ण निर्देश विभाग ने सभी केंद्रों को चार...