लखीमपुरखीरी, मई 8 -- शुक्रवार को पोस्ट ऑफिस में आधार सेंटर के पास छत पर लगा पंखा तेज आवाज़ के साथ नीचे आ गिरा। पंखा गिरने से पोस्ट ऑफिस में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार पोस्ट ऑफिस में संचालित हो रहे आधार सेंटर पर आधार बनवाने और अपडेट कराने के लिए लोग बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। उसी वक्त अचानक तेज आवाज के साथ एक पंखा नीचे खड़ी एक महिला के ऊपर आ गिरा। गनीमत यह रही कि महिला को कोई गंभीर चोट नहीं लगी और बड़ा हादसा होने से टल गया। पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों के मुताबिक पंखा कई दिनों से खराब स्तिथि में चल रहा था। इस बारे में पोस्टमास्टर को कई बार बताया गया, परन्तु उन्होंने पंखा ठीक कराने की दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते यह घटना हुई है। पोस्ट मास्टर प्यारेलाल राणा ने बताया कि उन्हें पंख खराब होने की कोई जानकारी नहीं थी। ...