मैनपुरी, जून 15 -- डाककर्मी निखिल की मौत के मामले में फरार चल रहे डाक अधीक्षक और ओवरसीयर की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही। गिरफ्तारी न होने से परिवार के लोग नाराज है। पुलिस ने उपरोक्त अधिकारियों के खिलाफ पिता की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन ये आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। उधर ओवरसीयर को तो सस्पेंड कर दिया गया है लेकिन डाक अधीक्षक पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ई में तैनात डाककर्मी निखिल ने डाक अधीक्षक और ओवरसीयर पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद डाककर्मियों ने दो दिन हड़ताल रखी। हंगामा किया। विछवां थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी मृतक निखिल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने डाक अधीक्षक एसके शुक्ला और ओवरसीयर श्याम मुरारी तिवारी के ...