गिरडीह, जून 17 -- सरिया, प्रतिनिधि। मंगलवार की सुबह हजारीबाग रोड स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आने से बागोडीह निवासी रामजी पासवान 35 की मौत हो गई। पासवान इंटरसिटी एक्सप्रेस से कोडरमा स्टेशन में जाने के लिए ट्रेन पर चढ़ रहा था। उसी समय डाउन लाइन पर आ रही दुर्गियाना एक्सप्रेस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और उसकी मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामजी पासवान समेत तीन लोग प्रतिदिन इंटरसिटी एक्सप्रेस से मजदूरी करने के लिए कोडरमा स्टेशन जाते थे। मंगलवार को इन तीनों ने गलती कर डाली। ये लोग अप ट्रेन इंटरसिटी में डाउन रेल पटरी की ओर से चढ़ रहे थे। दो लोग तो ट्रेन में चढ़ गए लेकिन रामजी चढ़ते इससे पूर्व दुर्गियाना एक्सप्रेस आ गई और उसे अपनी चपेट में ले लिया। नतीजा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी गोमो को सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम ह...