मुरादाबाद, मार्च 15 -- बैठे या लेटे हुए अचानक नसें चढ़ने यानि दर्द के साथ मांसपेशियों के ऐंठ जाने की समस्या बढ़ रही है। मध्य और अधिक उम्र के लोगों में यह समस्या ज्यादा देखने में आ रही है। इससे बचाव करने के लिए चिकित्सकों ने विटामिन और मिनरल्स (खनिज लवणों) से युक्त खाद्य पदार्थों का पर्याप्त मात्रा में सेवन करने की सलाह दी है। छिलके युक्त और मोटे अनाज यानि मिलेट्स का सेवन बढ़ाने को जरूरी बताया है। मुरादाबाद में न्यूरो फिजीशियन डॉ.तरुण अग्रवाल ने बताया कि सामान्य बोलचाल में नसों में ऐंठन की समस्या चिकित्सा विज्ञान में पेनफुल मस्कुलर स्पाज्म के तौर पर पहचानी जाती है। इसमें मांसपेशियां अचानक ऐंठ जाती हैं। पीड़ित व्यक्ति को दर्द और बेचैनी महसूस होती है। जरूरी विटामिनों के साथ ही कार्निटिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि मिनरल्स की शरीर में कमी होना ...