आगरा, मार्च 22 -- जापान की डाइकिन एयरकंडीशनिंग ने रविवार को संजय प्लेस में अपने नए डाइकिन फुल लाइन प्लाजा को शुरू किया। स्थानीय डीलर सोनी एयरकॉन के साथ खोले गए इस शोरूम का विधिवत शुभारंभ कंपनी चेयरमैन कंवलजीत जावा ने किया। उन्होंने बताया कि बिजली बचत वाली वीआरवी अल्फा सीरीज खरीदारों को लुभाएगी। इसके साथ ही बताया कि एयरकंडीशनिंग में नियमित रिसर्च एवं अत्याधुनिक तकनीक को विकसित करने के लिए 2800 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यहां कंपनी की तीन अत्याधुनिक इकाइयां है। तीन आरएंडडी सेंटर स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा कौशल विकास पर भी जोर है। नई रेंज ऊर्जा दक्षता के साथ हवा को शुद्ध रखने को खास तकनीक दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.