नई दिल्ली, मई 2 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। श्रीराम भारतीय कला केंद्र की ओर से आयोजित डांस फेस्टिवल-2026 के दूसरे दिन शनिवार को श्री दुर्गा नृत्य-नाटिका की भव्य प्रस्तुति हुई। कमानी ऑडिटोरियम में हुए इस कार्यक्रम में दर्शकों ने देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों को मंच पर जीवंत होते देखा। कलाकारों ने महिषासुर वध और काली रूप में रक्तबीज के संहार की कथा को प्रभावशाली नृत्य व संगीत के माध्यम से दर्शाया। करीब तीन साल बाद मंचित इस प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। रविवार को कार्तिकेय नृत्य-नाटिका के साथ महोत्सव का समापन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...