कटिहार, मार्च 30 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र नगर पंचायत अंतर्गत इंद्रावती उच्च विद्यालय के मैदान में छोटा रघुनाथपुर समिति के द्वारा चेती नवरात्रि के अवसर पर छोटी बच्चियों के लिए दो दिवसीय डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। मौके पर स्वच्छता पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजीव शाह ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। कमेटी सह वार्ड पार्षद चंद्रदीप पासवान ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर बच्चों के मनोरंजन एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रुति कुमारी,द्वितीय स्थान वर्षा कुमारी, तथा तृतीय स्थान पायल कुमारी ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन के बाद विजेता उपविजेता सहित तीसरे व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.