रांची, जून 13 -- रांची, संवाददाता। एक्वा वर्ल्ड में आयोजित समर हॉलीडे कार्यक्रम में शनिवार को डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों में किया गया। जूनियर वर्ग में प्रथम रियान, द्वितीय पीयूष और खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में प्रथम गायत्री, द्वितीय शिवम और तृतीय स्थान अर्पणा ने प्राप्त कर विजेता बनीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सोहिनी रॉय, मृणालिनी अखौरी और बबीता केडिया थीं। अतिथियों ने सभी वर्ग के विजेताओं को पुरस्कार और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी कलाकारों ने लता मंगेशकर और आशा भोंसले को श्रद्धांजलि दी। वैमस मॉडलिंग ग्रुप के युवाओं ने ब्लैक एंड गोल्डन थीम पर रैंप वॉक कर अपना जलवा बिखेरा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...