हमीरपुर, अगस्त 18 -- भरुआ सुमेरपुर। देवगांव मार्ग में संचालित एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल के छात्राओं ने डांस प्रतियोगिता में भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है। छात्राओं के इस मुकाम हासिल करने पर विद्यालय व नगर का गौरव बढ़ा है। कस्बे के देवगांव रोड संचालित एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल एवं बचपन विद्यालय के डायरेक्टर सत्या गुप्ता ने बताया कि विद्यालय की कक्षा छह की छात्रा अरुणिमा, सृष्टि, श्रेया व खुशी गुप्ता, कक्षा पांच की छात्रा दर्शिका गुप्ता एवं कक्षा चार की छात्रा आराध्या पटेल, दृष्टि व सृष्टि यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एएचपीएस बचपन नृत्य प्रतियोगिता में दूसरे राउंड के लिए चयन हुआ है। छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय ने शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...