कानपुर, सितम्बर 22 -- सरसौल। महाराजपुर के महोली गांव निवासी 20 वर्षीय सहज उर्फ शिवा सिंह गौतम को सोमवार देर रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान करबिगवां आरओबी के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास एक तमंचा व एक कारतूस भी बरामद हुई। आरोपित का एक वीडियो एक सप्ताह पहले इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हुआ था। वीडियो में आरोपित तमंचा लेकर एक पार्टी में डांस करते दिखाई दे रहा था। पुलिस प्रचलित वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपित की तलाश कर रही थी। पूर्व में भी आरोपित शिवा सिंह शस्त्र अधिनियम में जेल जा चुका है। पुरवामीर चौकी इंचार्ज पुष्पराज सिंह ने बताया आरोपित शिवा सिंह को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: शौकिया तौर पर तमंचा रखने वाला युवक गिरफ्तार शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...