नई दिल्ली, मार्च 19 -- Humanoid robot breaks dishes and dances: लगातार काम करते रहना हर किसी के लिए मुश्किल होता है। हम सभी कभी-कभी काम से ब्रेक लेना चाहते हैं, शायद थोड़ा आराम करने के लिए, मूड फ्रेश करने के लिए या शायद डांस वगैराह करने के लिए। खैर, ऐसा लगता है कि रोबोट भी इस भावना से अछूते नहीं हैं। ऑनलाइन एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ह्यूमनॉइड रोबोट को डांस करते देखा जा सकता है, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि वीडियो में रोबोट नाचने के लिए हंगामा करता दिख रहा है, बर्तन तोड़ रहा है और खाने-पीने का सामान तक गिरा देता है। स्टाफ के लोग उसे रोकने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन रोबोट डांस करने के लिए इतना बेताब है कि वो किसी की सुनने को राजी नहीं है। रोबोट की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखें...डांस मू...