डांस करते युवक गिरकर लोडर की चपेट में आया
हमीरपुर, जून 20 -- बिवांर, संवाददाता। बिवांर थानाक्षेत्र के उमरी गांव से छानी आई बारात में डांस करते समय एक युवक गिरकर लोडर की चपेट में आकर घायल हो गया। जिसे बारातियों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाक्षेत्र के छानी गांव के आरके पैलेस में उमरी गांव से बारात आई हुई थी। जिसमें शामिल होने भुगैचा गांव का उदयभान पुत्र रामफल प्रजापति आया था। रात करीब डेढ़ बजे द्वारचार का कार्यक्रम चल रहा था। सड़क पर डीजे पर बराती डांस कर रहे थे। तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से उदयभान सड़क पर गिरकर लोडर की चपेट में आकर घायल हो गया। जिसके बाद बाराती उसे छानी सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर आशुतोष ने प्राथमिक उपचार का सदर अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि उसके पैर का मांस बाहर निकल आया है और पैर पूरी तरह से कुचल गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.