प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 18 -- न्यू एन्जिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को दो दिवसीय 'डांस एन्जिलाइट्स डांस 2026' कार्यशाला का समापन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना एवं पूजन-अर्चन से किया गया। कार्यशाला के मेन्टार शुभम वर्मा एंड टीम ने बच्चों को दो दिन तक गहन प्रशिक्षण दिया और शनिवार को समापन दिवस पर सभी हाउस के बच्चों की परीक्षा ली गई। चारों हाउस के अचीवर, बिलीवर, कान्करर एवं चैलेंजर के बीच रोचक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। सभी ग्रुप ने एक ही गाने डांस मेरी रानी... पर अपनी-अपनी मनमोहक प्रस्तुति दीं।कार्यक्रम को और रोचक बनाने के लिए एकल नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं गई। निर्णायक की भूमिका में प्रधानाचार्य बीके सोनी एवं मेन्टार शुभम वर्मा रहे। उन्होंने बिलीवर हाउस को प्रथम एवं अचीवर हाउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.