रुद्रपुर, मार्च 29 -- किच्छा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मोहाली चंडीगढ़ में आयोजित डांस इंडिया डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हिमानी को सम्मानित किया। रविवार को पूर्व विधायक शुक्ला कार्यकर्ताओं के साथ हिमानी के घर पहुंचे और शुभकामनाएं दीं। हिमानी के पिता जोगिंदर बिंद ग्राम शिमला पिस्तौर में रहते हैं। हिमानी महर्षि विद्या मंदिर शिमला पिस्तौर में 10वीं की छात्रा है। शुक्ला ने कहा कि हिमानी की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यहां मनोज यादव, गौरव पोपली, राकेश यादव, नवाब अली, नरेश गंगवार, नितिन पत्रों, मोहन राठौर, बाबू भाई आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.