डांसरों पर पैसा लुटाने का आरोप, जेई सस्पेंड
लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- बार बालाओं पर पैसे लुटाने और उन्हें इशारों पर नचाने का मामला विद्युत विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) के लिए भारी पड़ गया। अधीक्षण अभियंता ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से जेई को निलंबित कर दिया। संबंधित जेई निघासन डिवीजन के सिंगाही उपकेंद्र पर तैनात था। जारी निलंबन आदेश में बताया गया है कि अवर अभियंता रोहिताश शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह रात के समय बार बालाओं पर पैसे उड़ाते और उन्हें इशारों पर नचाते नजर आ रहे हैं। अधीक्षण अभियंता ब्रह्मपाल ने बताया कि यह वीडियो उन्हें सोशल मीडिया के जरिए प्राप्त हुआ। वीडियो की ऑडियो में आयोजकों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की बात भी सामने आई है। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि एक लोक सेवक के रूप में इस तरह की हरकतें अशोभनीय हैं। मामले की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.