पूर्णिया, मार्च 28 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मां बागेश्वरी सिद्धपीठ मंदिर परिसर में गुरुवार रात महाअष्टमी के मौके पर भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर समिति द्वारा काशी की प्रसिद्ध गंगा आरती की तर्ज पर मां बागेश्वरी की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और भक्ति से सराबोर इस कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और मां भगवती के चरणों में मत्था टेका। बनारस से आए पुरोहित आचार्य दिवाकर एवं विकास पंडित ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस महाआरती को संपन्न कराया। इस विशेष अनुष्ठान में यज्ञाधीश एवं संचालक राम नाथ पाण्डे की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिनके मार्गदर्शन में काशी की आध्यात्मिक शैली में आरती संपन्न हुई। जैसे ही मंत्रोच्चार के बीच आरती की विशाल लौ प्रज्वलित हुई, पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.