रामगढ़, मार्च 1 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मन्दिर एवं धर्मशाला संस्था की ओर से लोहार टोला स्थित होलिका दहन मैदान, में रविवार शाम विधिवत डांडा पूजन के साथ होली महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित मदन मोहन शास्त्री की ओर से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न कराया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने संयुक्त रूप से यजमान बनकर पूजन में भाग लिया और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन के बाद शाम को श्री मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान केवल फूलों से होली खेली गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बन गया। समारोह में बाहर से आए कलाकारों ने पारंपरिक लोकगीत और भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी, जिससे उपस्थित लोग भाव-विभोर हो उठे। विशेष आकर्...