बगहा, मार्च 19 -- नवाबगंज / बेतिया, । थाना क्षेत्र के कोल्हमपुर चौकी अंतगर्त दलपतपुर पहली गांव में बुधवार को नाबालिग लड़की के मिलने से गांव में हलचल मच गई। वह मां-बाप की डांट से नाराज होकर सोशल मीडिया पर दोस्त बनी लड़की के साथ आकर रहने लगी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की को संरक्षण में लेकर पूछताछ की और उसके परिजनों को सूचना दे दी। बिहार के बेतिया जिले के बगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत डफाली गांव निवासी लड़की बीते 15 मार्च को घर से निकलकर दलपतपुर पहली गांव पहुंच गई। बताया जा रहा है कि उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर गांव की एक लड़की से हुई थी। दोनों में अक्सर बातचीत होती रहती थी। बताया जाता है कि घर पर माता-पिता की डांट से नाराज होकर बेतिया जिले की किशोरी अपनी सहेली के घर आकर रहने लगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...