डांट से क्षुब्ध होकर किशोर ने हजारा नहर में लगाई छलांग
एटा, मई 4 -- डांट से क्षुब्ध होकर किशोर घर ने निकल गया और हजारा नहर में जाकर छलांग लगा दी। नहर में कूदते समय ग्रामीणों ने देख लिया और घरवालों को सूचना दी। जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। गोताखोरों को बुलाकर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। किशोर का पता नहीं चल सका है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली देहात के गांव विजौरी निवासी सोलह वर्षीय शिवम पुत्र कमल सिंह रविवार शाम को घरवालों के साथ काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि घरवालों ने किसी बात को लेकर डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर किशोर चला गया और हजारा नहर पहुंच गया। गांव कमसान स्थित हजारा नहर में छलांग लगा दी। नहर में कूदते समय लोगों ने देख लिया और पुलिस, घरवालों को सूचना दी। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू करा दी है। कोतवाली देहात पुलिस का कहना है कि किशोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.