मिर्जापुर, मार्च 18 -- चुनार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने मंगलवार की दोपहर घर पर डांट से क्षुब्ध होकर पुल से गंगा में छलांग लगा दी। मल्लाहों ने गंगा में डूब रही युवती को सुरक्षित बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को चुनार अस्पताल में भर्ती करा दिया है। चुनार के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवती घर से साइकिल लेकर निकली। दोपहर लगभग दो बजे वह चुनार पक्का पुल पर पहुंच गई। पुल पर पहुंचते ही युवती ने साइकिल खड़ी किया और गंगा में छलांग लगा दी। युवती के पुल से गंगा में छलांग लगाते ही गुजर रहे लोग शोर मचाने लगे। उसी समय पुल के नीचे नाव पर मौजूद धर्मेंद्र साहनी और उनके साथियों ने युवती को गंगा में डूबते देख बचाने के लिए कूद पड़े। मल्लाहों ने गंगा में डूब रही युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उधर स्थानीय लोगों की सूचना पर च...