चक्रधरपुर, मई 31 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगोवापोसी में रेलवे के आपरेटिंग विभाग के पोईंटस मेन के क्वार्टर का ताला तोड़ कर टीवी, इंडक्सन चुल्हा, सोने के गहने, नगदी समेत लगभग साढ़े तीन लाख रुपयों का सामान चोरी कर लिए जाने की घटना पूरे अंचल में चर्चा का विषय बना हुआ है। चोरी का शिकार हुए रेलकर्मी का नाम सुमंत कुमार प्रधान (37 वर्ष) पिता स्व. मोहन प्रधान, क्वार्टर क्रमांक-ए 40/3 डांगोवापोसी,थाना-नोवामुंडी झारखंड है। बताया जाता है कि सुमंत डांगोवापोसी में आपरेटिंग विभाग के पोईट्ंस मेन के तौर पर काम करता है। वह अपने परिवार के साथ इस क्वार्टर में रहता है। इन दिनों स्कूल में बच्चों की गर्मी छूटियां चल रही है जिसके कारण उनका परिवार पहले से ही अपने पैतृक गांव राजखरसांवा स्थित टिंड़िगटीपा चला आया था, चोरों के द्वारा उनका क्वार्टर का तीन...