चक्रधरपुर, अप्रैल 10 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगुवापोसी ड्राइवर कॉलोनी में बीती रात एक क्वार्टर का ताला तोड़ कर चोरी कर ली गई। इसकी सूचना पीड़ित पिंटू दास के द्वारा स्थानीय थाना में दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर इसकी जांच की। बताया जाता है कि पीड़ित पिंटू दास रेलकर्मी है। वह ड्राइवर कॉलोनी के क्वार्टर नंबर ए 29/3 में रहता है। बीती रात वह ड्यूटी गया था जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने उनके क्वार्टर का ताल तोड़कर घर के आलमारी में रखे हजारों रुपये एवं कीमती गहनों की चोरी कर ली। आज डांगुवापोसी पुलिस क्वार्टर की जांच की ओर जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ लेने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...