चक्रधरपुर, जनवरी 7 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगोवापोसी में कार्यरत लोको पायलट संजय कुमार राउत का आज सुबह लगभग सात बजे किरीबुरू और गुवा के बीच स्थित हाथी चौक के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए है। बताया जाता है कि आज वे डांगोवापोसी से राउरकेला जा रहे थे कि हाथी चौक के पास एक डंफर ने ठोकर मारी जिससे उनका एक पांव में गंभीर चोट आई है। बताया जाता है गंभीर रूप से घायल लोको पायलट राउत को पहले किरीबुरू अस्पताल लाया गया । इसके बाद उन्हें बेहतर ईलाज के लिए नोआमुंडी अस्पताल लाया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही उनके साथी लोको पायलट एवं रेलवे के कुछ अधिकारी अस्पताल पहुंचकर घायल लोको पायलट की हालत की जानकारी ली। बताया जाता है कि उनके कुछ परिजन भी मौके पर पहुंचकर बेहतर इलाज के लिए भुवनेश्वर ले जाने की बात कही जा रही है। संज...