चक्रधरपुर, अप्रैल 12 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगुवापोसी में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक विशालकाय हाथी रेलवे स्वास्थ्य केंद्र के पास आ पहुंचा। अचानक अस्पताल के पास हाथी को विचरण करते देख लोगों में दहशत फैल गया। रेल कर्मियों एवं स्थानीय लोगों की ओर से हाथी को खदेड़ने का काफी प्रयास किया गया लेकिन हाथी काफी देर तक आसपास के क्षेत्र में घुमता रहा। इसकी जानकारी मिलने के बाद डांगुवापोसी के आरपीएफ, जीआरपी सहित नुआवमुं़डी से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर टॉर्च, मशाल जलाकर एवं पटाखा फोड़कर हाथी को खदेड़ने का प्रयास किया। बताया जाता है कि दो दिन पहले हाथी को झुंड में जंगलों में विचरण करते लोगों ने देखा था। संभवत: उसी झुंड से एक हाथी भटकर शुक्रवार देर रात को डांगुवापोसी रेलवे क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र के पास आ पहुंच...