हापुड़, जनवरी 29 -- गढ़ खादर क्षेत्र के गांवों को जाने वाले मुख्य मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गंगा काउंटिंग कॉलोनी की ओर जा रहा डस्ट से भरा ट्रक अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर पलट गया। हादसे में आते-जाते राहगीर और वाहन चालक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद ट्रक सड़क के बीचों-बीच पलट गया, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। ट्रक पलटते देख पीछे आ रहे वाहन चालकों ने अपने वाहनों को बचाने के लिए तेज गति से साइड में निकाला, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मार्ग बंद होने के कारण लोगों को वैकल्पिक रास्तों से होकर निकलना पड़ा, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय वाहन चालकों और ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क किनारे सरकारी जमीन पर कॉलोनी में प्लॉट काटने वाले लोग ट्रकों से खुलेआम डस्ट उतरवा रहे हैं,जिससे सड़क संकरी हो गई है और आ...