नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- रेनो की कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस महीने आपके लिए शानदार डील है। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अपनी कारों के लिए नवंबर 2026 के डिस्काउंट और ऑफर्स का ऐलान कर दिया है। इस महीने कंपनी की Duster, Kiger, Triber और Kwid पर कई तरह के बेनिफिट मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा छूट कंपनी की फ्लैगशिप SUV Duster पर दी जा रही है। इस एसयूवी को ग्राहक 2.10 लाख रुपये तक के बेनिफिट के साथ खरीद सकते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं कि इस महीने कौन सी रेनो कार पर क्या बेनिफिट मिल रहे हैं।रेनो डस्टर पर 2.10 लाख रुपये तक के फायदे रेनो डस्टर पर इस महीने कंपनी सबसे ज्यादा ऑफर दे रही है। इसके टॉप Techno+ और Iconic वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों के पास 50,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट या 4.99 पर्सेंट इंटरेस्ट रेट वाली कम EMI स्कीम चुनन...