मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता स्थायी दुकान, शोरूम हो या फुटपाथी दुकानों में डस्टबीन नहीं रखना महंगा पड़ेगा। मोहलत खत्म होने के बाद सोमवार से शहर में निगम की टीम विशेष अभियान चलाएगी। जांच के दौरान बिना डस्टबिन वाले दुकानों के खिलाफ 500 से लेकर पांच हजार रुपये तक के जुर्माने का चालान कटेगा।सिटी मैनेजर रीतेश कुमार के मुताबिक, दुकानदारों को अपनी दुकान, शोरूम आदि की क्षमता देखकर डस्टबिन का इंतजाम करना होगा। प्रावधान का पालन नहीं करने पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा खुले में मीट, मछली या मुर्गा बेचने के खिलाफ लक्ष्मी चौक और माड़ीपुर में अभियान चलाया जाएगा। लक्ष्मी चौक के पास मंदिर से सटे एरिया में मीट, मुर्गा व मछली का कारोबार होता है। नगर विकास व आवास विभाग के निर्देशों के तहत मंदिर व स्कूलों के पास से मीट-मछली की दुकान हटाई ज...