हापुड़, मार्च 23 -- क्षेत्र के गांव रतूपुरा में रिश्तेदार के घर आए युवक को सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद युवक ने घबराने के बजाय उसको पकड़ लिया और उसे साथ लेकर सिखेड़ा स्थित सीएचसी पहुंच गया। युवक की इस कार्रवाई को देखकर चिकित्सक और मौजूद लोग भी दंग रह गए। गांव रतुपुरा निवासी साजिद अली का जनपद मेरठ के गांव धौलड़ी रसूलपुर निवासी भांजा साजिद आया था। रविवार को वह गांव के पास बने स्विंग पुल पर नहा रहा था, तभी अचानक सांप ने उसके हाथ पर डस लिया। सांप के डसने के बाद भी साजिद ने तत्परात दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया। उसके बाद उसने उसको एक डिब्बे में बंद कर लिया। वहां मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। उसके बाद वह गांव सिखेड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा और मामले की जानकारी चिकित्सक को दी। युवक के हाथ में सांप देखकर हर कोई हैरा...