रायबरेली, अप्रैल 17 -- डलमऊ संवाददाता। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कनहा गांव में शुक्रवार दोपहर को एक निजी बस ने महिला को रौंद दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार, लालगंज थानाक्षेत्र के हसनापुर निवासी 60 वर्षीय बकरीदन बानो पत्नी मासूक अली डलमऊ थानाक्षेत्र के बलभद्रपुर निवासी अपनी बेटी शबनम बानो पत्नी मोहम्मद जमील से मिलने आई थी। शुक्रवार को वह बेटी के घर से लौटते समय कनहा चौराहे पर सवारी वाहन का इंतजार कर रही थी। यह भी पढ़ें- सुपौल: बड़ी बहन के घर से लौट रही आशा कर्मी की ट्रक से कुचलकर मौत इसी दौरान पीछे से आ रही निजी बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बकरीदन बानो की मौके पर ही मौत हो गई। सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.