कानपुर, दिसम्बर 1 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिले में जागरूकता रैली, गोष्ठी एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देश पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने की। डीएम ने कहा कि एचआईवी एड्स अब भी समाज के सामने एक चुनौती है, लेकिन यह चुनौती डर से नहीं, जागरूकता से जीती जा सकती है। समय पर जांच, सही इलाज और सकारात्मक सोच से व्यक्ति स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से जुड़े भेदभाव को समाप्त करना सबसे बड़ी जरूरत है। डीएम ने इससे जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा भी की। इस मौके पर सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. सुबोध प्रकाश, डॉ. रिचा बाजपेयी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के तहत क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.