बिहारशरीफ, मई 27 -- सुबह पौने पांच बजे मॉर्निंग वॉक करने निकले लोगों ने गोदाम से धुआं निकलते देखकर शोर मचाया। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा होने लगी। संचालक को सूचना दी गयी। गोदाम का दरवाजा खुलते ही आग की लपटें निकलने लगे। आग इतनी भयानक थी कि आसपास के घरों में रहने वाले लोग डर के मारे बाहर निकल गये। आसपास के कई दुकानदार अपनी दुकानों को बचाने की जुगत में लग गये। गोदाम में ज्यादातर लकड़ी के सामान थे। इस वजह से आग तेजी से फैली और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दमकलकर्मी समय पर नहीं पहुंचते तो आसपास के घरों व दुकानों के भी जलने का अंदेशा था। यह भी पढ़ें- डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग यह भी पढ़ें- कपड़ा गोदाम में आग लगने से सामान जला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...