नई दिल्ली, जुलाई 25 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे एजुकेशन सिस्टम को नया आकार देने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश भर के छात्रों को बहुत-बहुत बधाई। हर उस नौजवान, हर उस छात्र को दिल से बधाई जो लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरे और डटे रहे। हमको आप सभी पर गर्व है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि आपकी 2 मांगें अभी भी बाकी हैं। इनमें प्रधानमंत्री को छात्रों माफी मांगनी चाहिए और दूसरी यह कि छात्रों के खिलाफ हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि समाज के दूसरे तबकों को (किसान, मजदूर, गरीब, हर वह इंसान) जिसे इ...