हमीरपुर, अप्रैल 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। मौसम की खराबी और डीजल-पेट्रोल के संकट से डरे किसानों ने सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों में पहुंचना शुरू कर दिया है। किसान जल्द से जल्द गेहूं की कटाई कर बेचने की तैयारी है। जनपद में गेहूं खरीद को लेकर कुल 50 केंद्र खुले हैं। राठ मंडी के मार्केटिंग के दो खरीद केंद्रों में गुरुवार को 661 कुंतल गेहूं की खरीद की गई। गेहूं लेकर पहुंचने वाले किसानों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उधर, अन्य केंद्रों में तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से अभी तक खरीद शुरू नहीं हो सकी है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ने लगी हैं। सुमेरपुर की नवीन गल्ला मंडी में खोले गए तीन गेहूं केंद्र खरीद केंद्र में अभी तक बोहनी नहीं हुई है। विपणन शाखा के दो केंद्रों में 230 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए टोकन लिया, लेकिन अभी गेहूं लेकर नहीं आए हैं। जनपद ...