हाजीपुर, जून 19 -- लालगंज। सं.सू. लालगंज-हाजीपुर मुख्यमार्ग के रेपुरा में अज्ञात डम्फर की ठोकर से ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। हालांकि चालक बाल-बाल बच गया। धक्का मारने के बाद डंफर चालक डंफर लेकर भाग गया। घटना की जानकारी ट्रैक्टर चालक ने स्थानीय लालगंज थाना की पुलिस और ट्रैक्टर के मालिक को दी। घटना के बाद लालगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना के बारे में जांच-पड़ताल की। ट्रैक्टर चालक जहानाबाद गांव के अंकित कुमार ने बताया कि वह ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। बाद में किरान मंगवाकर ट्रैक्टर को हटाया गया। दिलीप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...