डम्फर की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी
गया, अगस्त 20 -- गया जी-दाऊदनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कोंच बहादुरपुर निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में कोंच अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य कर्मी रामानुज कुमार ने बताया कि हादसे में मनीष का पैर फ्रैक्चर हो गया है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे गया रेफर कर दिया गया। घटना के बाद डम्फर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.