लखनऊ, जनवरी 28 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच सीतापुर हाईवे के कल्यानपुर चौराहे के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार डम्पर की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा । चिकित्सकों ने परीक्षण कर पिता पुत्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों में हाहाकार मच गया। हरदी थाने के बहराइच सीतापुर हाईवे के कल्यानपुर चौराहे के पास मंगलवार रात लगभग दस बजे तेज रफ्तार डम्पर ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार फुलवारी के मजरे गढ़ शंकरपुर बभनौटी निवासी मनोज कुमार वाजपेयी (55) पुत्र शीतला प्रसाद, उनके पुत्र हिमांशु (25), शमसाद पुत्र बकरीद गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों ...