अररिया, अप्रैल 26 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से सम्बद्धता प्राप्त डीएलएड कोर्स संचालित संस्थानों में प्रशिक्षण सत्र 2025-27 में नामांकित विद्यार्थियों का डमी पंजीयन कार्ड समिति की वेबसाइट पर अपलोड़ कर दिया गया है। डमी पंजीयन कार्ड दिनांक 25 से 29 अप्रैल तक अपलोड़ रहेगा। इस दौरान विद्यार्थी डमी पंजीयन कार्ड में अंकित उनके नाम, माता पिता के नाम में मात्र लधु स्पेलिंग, जन्म तिथि धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग विषय आदि से सबंधित त्रुटि का सुधार कर सकता है। यह भी पढ़ें- : डमी पंजीयन कार्ड त्रुटि में करें सुधार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...