बांदा, जून 19 -- बांदा। बिसंडा थाना के ग्राम डभनी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल कर शुक्रवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। गांव निवासी किसान नंदकिशोर ने बताया कि गुरुवार रात वह घर में ताला बंद कर पत्नी ममता के साथ मवेशी बाड़े में सोने चले गए थे। देर रात करीब एक बजे तीन चोर दरवाजे की कुंडी काटकर घर में दाखिल हुए। इस दौरान अलमारी का ताला तोड़ 10 हजार नगदी समेत छह ग्राम सोने के जेवरात व करीब एक किलो चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। इसके बाद छत के रास्ते चचेरे भाई नरेंद्र के घर पहुंचे। जहां घर में रखे दो बक्शे लेकर जाने लगे। तभी बक्शे के अंदर रखे बर्तन की आवाज होने पर आंगन में सो रही नरेंद्र की पत्नी अमिता की नींद खुल गई। तीनों अज्ञात चोर रफूचक्कर हो गए। राजबहादुर ने बताया कि बक्शे में 20 हजार नगदी के अलावा 15ग्राम स...