वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। छुट्टा मवेशियों और लोगों को रेल ट्रैक पर जाने से रोकने के लिए डब्ल्यू बीम फेंसिंग (बाड़) लगाने का काम शुरू हो गया है। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के विभिन्न रूटों पर यह व्यवस्था की जाएगी। कम लागत और वजन होने के कारण इसे लगाना आसान होता है। अधिकारियों ने बताया कि छुट्टा पशु ट्रैक पर पहुंच जाते हैं। इससे रेल परिचालन में व्यवधान उत्पन्न होता है। आए दिन ट्रेन की चपेट में आने से पशुओं की मौत हो जाती है। उनके शव इंजन के अगले हिस्से में फंस जाते हैं। उन्हें निकालने के लिए गाड़ी रोकनी पड़ती है। इसका असर परिचालन पर पड़ता है। दो स्टेशनों के बीच ऐसी घटनाएं होने से ट्रेन खड़ी होने से एक लाइन ब्लॉक हो जाती है। पशुओं के अलावा लोग भी पटरी पार करते समय ट्रेन से कट जाते हैं। पहले दीवार, कंक्रीट के गर्डर या लो...