रांची, जून 27 -- रांची, संवाददाता। वीमेंस इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री झारखंड सोशल प्रोटेक्शन व वेलफेयर काउंसिल की नेशनल प्रेसिडेंट की घोषण शनिवार को कर दी गई। चैंबर की सोशल प्रोटेक्शन एंड वेलफेयर काउंसिल की नेशनल प्रेसिडेंट बनश्री गोगोई ने रांची निवासी अधिवक्ता सोनाली भट्टचार्जी को झारखंड राज्य की स्टेट प्रेसिडेंट का पद्भार दिया है। बनश्री गोगोई ने कहा कि डब्ल्यूआईसीसीआई देश की महिलाओं के लिए समर्पित राष्ट्रीय बिजनेस चैंबर है। उन्होंने कहा कि संगठन ने सोनाली भट्टचार्जी के योगदान, प्रतिबद्धता और सेवा भाव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। आशा जताई है कि स्टेट प्रेसिडेंट के रूप में सोनाली झारखंड में सामाजिक सुरक्षा, महिला कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर काम करेंगी। सोनाली भट्टचार्जी ने कह...