फरीदाबाद, मार्च 20 -- फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में गुरुवार रात कुट्टू का आटा खाने से कई परिवारों के करीब 12 लोग अचानक बीमार पड़ गए। सभी को उल्टी-दस्त, पेट दर्द और बुखार तथा सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार सुबह सभी छुट्टी दे दी गई। बीमार हुए लोगों ने बताया कि कॉलोनी के लोगों ने व्रत खोलने के लिए पास की एक दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा था। रात में सभी घरों में उसी आटे से पकौड़ी और रोटी बनाकर प्रसाद के रूप में खाया गया। इसके कुछ समय बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद बीमार लोगों को तुरंत डबुआ चौक पर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां करीब एक के बाद एक 12 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।डॉक्टर के अनुसार कुछ मरीजों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें बड़े अस्पताल में रेफर किया गया। म...