फरीदाबाद, दिसम्बर 24 -- फरीदाबाद वरिष्ठ संवाददाता। शहर में लगातार लगने वाले जाम से आम लोगों को राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। डबुआ मंडी-हार्डवेयर रोड पर अब भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यातायात पुलिस ने इस मार्ग पर जाट धर्मशाला रोड पर डिवाइडर लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही को रोक दिया है। इससे अब केवल छोटे और हल्के वाहन ही गुजर सकेंगे, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।डबुआ मंडी को हरियाणा की प्रमुख सब्जी मंडियों में गिना जाता है। यहां फरीदाबाद के अलावा पलवल, गुरुग्राम और दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग सब्जियों और फलों की थोक व खुदरा खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। इतना ही नहीं, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से भी व्यापारी सब्जियों और फलों की बड़ी खेप लेकर ...