फरीदाबाद, जून 13 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। डबुआ कॉलोनी में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर नगम की ओर से वार्ड नंबर-10 के अंतर्गत आने वाले ई-ब्लॉक स्थित चाचा चौक रोड पर 53.95 लाख रुपये की लागत से सीमेंटेड नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसे लेकर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। अगले महीने से योजना पर काम शुरू होने की उम्मीद है।

जल निकासी की समस्या स्थानीय लोगों ने बताया कि चाचा चौक के आसपास पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। यहां बने नाले कई साल पुराने होने के कारण जर्जर अवस्था में हैं, जिससे नालों का पानी आये दिन ओवरफ्लो होकर गलियों में भरा रहता है।लोगों को गंदे पानी से होकर आवाजाही करनी पड़ती है। बरसात में समस्या और गभीर हो जाती है। इसे लेकर लोग कई बार नगर निगम अधिकारियों को लिखित में शिकायत द...