फरीदाबाद, मई 23 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। खस्ताहाल अवस्था से जूझ रहे डबुआ गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय को नए सिरे से बनाया जाएगा। इसे लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी) की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। योजना पर करीब डेढ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परिषद की तरफ से डेढ साल में विद्यालय का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जिससे स्कूल में पढ़ने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। डबुआ गांव का राजकीय माध्यमिक विद्यालय लंबे समय से आधारभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। स्कूल में कमरों की हालत जर्जर है, प्लास्टर झड़ रहा है। ऐसे में पर्याप्त कक्षाएं नहीं होने से कई बार विद्यार्थियों को तंग कमरों में पढ़ाई करनी पड़ती है।वहीं विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर रूम और लाइब्...